जरार में चोरी हुई मोटरसाइकिल एक घंटे में बरामद, पुलिस की तत्परता से मालिक को सौंपी

Follow

Published on: 21-12-2025

बाह, आगरा। थाना बाह क्षेत्र अंतर्गत चौकी जरार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज एक घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को अजय कुमार गुप्ता पुत्र श्री रामदत्त गुप्ता निवासी कस्बा जरार, थाना बाह, आगरा ने चौकी जरार पर आकर सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP80 HN 8735 उनके घर के सामने खड़ी थी, जिसे करीब शाम 7 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जरार गीता कुशवाहा, उप निरीक्षक सुदीप कुमार एवं उप निरीक्षक आयुष कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल सक्रिय हो गए और चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग और भ्रमण किया गया।लगभग रात 8 बजे पुलिस टीम को उक्त मोटरसाइकिल रोड के किनारे एक एकांत स्थान पर खड़ी हुई मिल गई। इसके बाद वादी अजय कुमार गुप्ता को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक पुष्टि के उपरांत मोटरसाइकिल उन्हें सुपुर्द कर दी गई।मोटरसाइकिल मिलने पर वादी ने पुलिस का आभार जताया। वहीं पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे पर स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media