बाह। क्षेत्र के जरार मेला ग्राउंड में शनिवार को व्हाइट फील्ड्स स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लॉयन क्लब जोधपुर की प्रेसीडेंट माला सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया, जबकि राम प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जरार मेला ग्राउंड क्षेत्र की आन-बान और शान का प्रतीक रहा है और यहां शिक्षा के नए केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बढ़ेगा। उन्होंने चौधरी परिवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि चौधरी शारदा सिंह के पुत्र शैलेंद्र प्रताप सिंह और पुत्री अंजलि सिंह द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में पहल हैं, जिससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिल रही है। सी.बी.एस.ई बोर्ड के इस विद्यालय के खुल जाने से ना सिर्फ जरार के अपितु आसपास की तहसीलों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

लोगों का मानना है कि व्हाइट फील्ड्स स्कूल की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गांव में ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक होगी। कार्यक्रम में अमरीश कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता (मील वाले), सुरेन्द्र कुमार ओझा, सुरेश चंद्र शर्मा, पवन टाइगर, नरेंद्र पाल ओझा, सतीश वर्मा, उजीर खान, सुजान सिंह, राम नरेश तोमर, बंटू तोमर, शिव चरन तोमर और राम शंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

