दिल्ली में जनकपुरी के इस क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी मुक्ति, PWD बनाएगा नया फ्लाईओवर

Follow

Published on: 08-01-2026

नई दिल्ली। जनकपुरी के पंखा रोड क्रॉसिंग पर जाम खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फ्लाईओवर बनाएगा। यह फ्लाईओवर वहां की डीईएसयू कालोनी से जनकपुरी के डी-ब्लाक तक बनेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने व्यवहार्यता अध्ययन के लिए दो करोड़ की राशि की मंजूरी दे दी है। इस अध्ययन में इस परियोजना की सभी अड़चनों और उन्हें दूर करने लिए के अध्ययन कर सुझाव के साथ साथ वाहनों के दबाव के अध्ययन की रिपोर्ट भी दी जाएगी।

सबसे व्यस्त सड़कों में आता है नाम

दिल्ली के जनकपुरी का पंखा रोड क्रासिंग सबसे व्यस्त सड़क में गिना जाता है। यह जनकपुरी के लोगों के लिए मुख्य रास्ता भी है। जिससे यहां जाम लगने से इलाके के लोगों को ही नहीं, आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों के लोगाें को आवागमन में परेशानी होती है। दरअसल इस मार्ग के जरिए करिअप्पा मार्ग से होते हुए पश्चिमी दिल्ली को नई दिल्ली और दिल्ली कैंटोनमेंट से जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क भी यही है। इसलिए इस रास्ते पर जाम की समस्या काफी रहती है।

जल्द शुरू होगा सर्वे

जल्द ही इस सड़क पर यातायात जाम और सड़क पर चलने वाली गाड़ियों का सर्वे करने का काम शुरू होगा। इसके लिए सलाहकार कंपनी को इस इलाके का अध्ययन करने के लिए कहा गया है और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद तय किया जाएगा कि यहां अंडरपास बनाया जाए या फ्लाईओवर बनाया जाएगा, हालांकि फ्लाईओवर की संभावना ही अधिक है।

कई लोगों को होगा लाभ

जनकपुरी का पंखा रोड मुख्य रूप से जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से भाजपा के विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद हैं। जिन्होंने अधिकारियों से यहां की जाम की समस्या दूर करने के लिए गंभीरता से काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है इस योजना पर जल्द से काम शुरू हो सकेगा और इलाके के साथ-साथ आसपास की कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ा लाभ मिल सकेगा।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media