Agra News : कोरियन लवर ड्रामा टेंड, वर्चुअल रिश्तों में उलझती नई पीढ़ी

Follow

Published on: 08-02-2026

आगरा. गाजियाबाद में हाल ही में सामने आई दर्दनाक घटना के बाद बच्चों की डिजिटल दुनिया और ऑनलाइन कंटेंट पर फिर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच कोरियन लवर ड्रामा जैसे स्टोरी-बेस्ड गेम्स का क्रेज बच्चे और किशोरों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। अटरेक्टिव रोल, रोमांटिक स्टोरी और एपिसोडिक गेमप्ले उन्हें अपनी ओर खींच रहे हैं, लेकिन इनका बढ़ता असर पढ़ाई, मेंटल हेल्थ और टाइम मैनेजमेंट पर बुरा असर डाल रहा है। ऐसे में पेरेंट्स और समाज के लिए जरूरी हो गया है कि वे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटीज पर अलर्ट रहें।

स्टोरी और चॉइस में फंसे किशोर
साइबर थाना प्रभारी रितु यादव ने बताया कि इन गेम्स में खिलाड़ी को एक वर्चुअल किरदार बनाकर स्टोरी को आगे बढ़ाना होता है। अलग-अलग ऑप्शन सिलेक्ट पर स्टोरी बदलती है और नए एपिसोड खुलते हैं। लगातार नई स्टोरी देखने की चाह में बच्चे घंटों मोबाइल पर समय बिताने लगते हैं। कई मामलों में देर रात तक गेम खेलने की आदत बन रही है, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर सीधा असर पड़ रहा है।

मानसिक और सामाजिक असर
डॉ। विशाल सिन्हा, एचओडी एसएन मेडिकल कॉलेज ने बताया कि वर्चुअल दुनिया में अधिक समय बिताने से वास्तविक जीवन के रिश्तों और एक्टिविटी से दूरी बढ़ सकती है। कुछ किशोर गेम की काल्पनिक दुनिया को वास्तविक जीवन से जोड़ने लगते हैं, जिससे फीलिंग डिसवेलेंस की स्थिति बन सकती है। साथ ही लगातार स्क्रीन देखने से आंखों और नींद से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

पेरेंट्स का रोल सबसे अहम
मनोवैज्ञानिक डॉ। पूनम तिवारी ने बताया कि पेरेंट्स को बच्चों के मोबाइल उपयोग पर नजर रखनी चाहिए और स्क्रीन टाइम की समय सीमा तय करनी चाहिए। बच्चों से खुलकर बात करना, गेम का तरीका समझना और ऑप्शनल एक्टिविटी जैसे खेलकूद, पढ़ाई और अन्य स्किल कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। घर में नो-फोन टाइम जैसे रूल्स भी बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। जिस से परिवार के सभी सदस्य इनका पालन कर सकें।

साइबर सुरक्षा, अवेयर जरूरी
कुछ गेम्स में इन-ऐप खरीदारी और ऑनलाइन चैट के ऑप्शन भी होते हैं। ऐसे में अनजान लोगों से बातचीत या पैसे खर्च करने के जोखिम बढ़ जाते हैं। साइबर थाना प्रभारी रितु यादव ने सलहा दी कि पेरेंट्स बच्चों के फोन में सुरक्षा सेटिंग्स एक्टिव रखें और किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी पर तुरंत एक्शन लें। जिससे बढ़े खतरे से बचा जा सके।

स्कूल भी निभाएं जिम्मेदारी
स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं को डिजिटल साक्षरता और सुरक्षित इंटरनेट यूज पर अवेयरनेस अभियान चलाने चाहिए। छात्रों को यह समझाना जरूरी है कि गेम मनोरंजन का साधन हैं, जीवन का केंद्र नहीं। संतुलित उपयोग से ही तकनीक का सही लाभ मिल सकता है। कोरियन लवर ड्रामा जैसे गेम मनोरंजन दे सकते हैं, लेकिन अधिक यूज नुकसानदेह हो सकता है। पेरेंट्स की सतर्कता, बच्चों की समझदारी और समाज की जागरूकता से ही डिजिटल दुनिया का सुरक्षित और यूज संभव है।


वर्चुअल रिश्तों में उलझती नई पीढ़ी
कोरियन लवर जैसे स्टोरी ड्रिवन गेम्स में खिलाड़ी वर्चुअल किरदार बनाकर टास्क पूरे करते हैं और पॉइंट्स से नई कहानी अनलॉक करते हैं। लगातार मिलने वाले मिशन और रिवार्ड सिस्टम बच्चों को लंबे समय तक गेम में व्यस्त रखते हैं। एक्पसर्ट के अनुसार अधिक स्क्रीन टाइम से नींद की कमी, ध्यान में गिरावट और सामाजिक एक्टिविटी में कमी देखी जा रही है।

नई स्टोरी करते हैं अनलॉक
मोबाइल गेमिंग की दुनिया में इन दिनों टास्क बेस और स्टो ड्रिवन कोरियन लवर गेम का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आकर्षक ग्राफिक्स, एपिसोडिक स्टोरी और चॉइस आधारित मिशन के कारण बड़ी संख्या में किशोर इन गेम्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गेम में खिलाड़ी अपना वर्चुअल किरदार बनाकर अलग-अलग टास्क पूरे करते हैं, पॉइंट्स कमाते हैं और नई स्टोरी अनलॉक करते हैं।


टॉस्क, स्टोरी बेस गेम से रुटीन पर असर
-चॉइस और पॉइंट्स के चक्कर में घंटों मोबाइल पर बिता रहे बच्चे।
-वर्चुअल रिश्तों और एपिसोडिक मिशन का क्रेज, पेरेंट्स अलर्ट।
-ऑनलाइन गेमिंग ट्रेंड में तेजी, पढ़ाई और नींद पर पड़ रहा दबाव।
-मनोरंजन के साथ बढ़ रही निर्भरता, संतुलित स्क्रीन टाइम की जरूरत।
-किशोरों में बढ़ती गेमिंग लत पर पेरेंट्स को निगरानी बढ़ाने की


ये है कोरियन गेम्स का तरीका
-कैरेक्टर और प्रोफाइल बनाना
-गेम शुरू होते ही अपना किरदार बॉय, गर्ल चुनते हो।
-हेयरस्टाइल, कपड़े, नाम आदि सेट करते से पहचान बनती है।
-कई गेम में अलग कैरेक्टर की अलग स्टोरी होती है।
-स्टोरी और एपिसोड खेलना, चॉइस और डिसीजन लेना
-गेम सीरियल की तरह एपिसोड में चलता है।
-तुम्हें डायलॉग पढ़ने या सीन देखने होते हैं।
-हर एपिसोड में नई घटना, नए लोग और नई सिचुएशन आती है।
-बीच-बीच में ऑप्शन, एबीसी आते हैं, क्या बोलना है, क्या नहीं।
-तुम्हारे फैसले से कहानी बदल सकती है। अलग एंडिंग मिलती है।
-सही और समझदारी वाले जवाब देने से गेम आसान होता है।
-पॉइंट्स, कॉइन और रिलेशन लेवल
-टास्क पूरे करने से कॉइन, हार्ट, पॉइंट्स मिलते हैं।
-इनसे नए कपड़े, सीन या एपिसोड खुलते हैं।
रिलेशनशिप लेवल बढ़ने पर नई स्टोरी और खास इवेंट अनलॉक होते हैं।

कुछ गेम्स में ऑनलाइन चैट और इन-ऐप खरीदारी जैसे फीचर भी होते हैं, जिनसे डिजिटल सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए। समय-सीमा तय करना और बच्चों को ऑफलाइन गतिविधियों के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
डॉ। सुनील उपाध्याय, अध्यक्ष अप्टा


लगातार नई स्टोरी और रिवार्ड सिस्टम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर बनाए रखते हैं। कई किशोर घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं, जिससे पढ़ाई, नींद और शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ने लगा है।
डॉ। अनुष्का कुंडलानी, कमला नगर

गेमिंग पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन संतुलन बेहद जरूरी है। अधिक यूज से बच्चों की सामाजिक गतिविधियां और पारिवारिक संवाद कम हो सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को अलर्ट रहने की जरुरत है।
पूनम अग्रवाल, सीए

कुछ गेम्स में इन-ऐप खरीदारी और ऑनलाइन इंटरैक्शन जैसे फीचर भी होते हैं, जिनसे डिजिटल सुरक्षा की चुनौती बढ़ जाती है। देर रात तक गेम खेलने की आदत बन गई है।
रितु शर्मा, शिक्षाविद

पिछले दिनों ऑनलाइन गेमिंग के तीन केस आए हैं, जिसमें बच्चों ने अपने पिता और मां के मोबाइल से गेम डाउनलोड कर लाखों रुपए खर्च कर दिए। जब तक पेरेंट्स को पता चलता है, बहुत देर हो चुकी होती है, समय रहते कंप्लेन करने पर रकम वापसी की उम्मीद होती है।
रितु यादव, साइबर थाना प्रभारी


ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग के मामले आ रहे हैं। इन दिनों कोरियन लवर ड्रामा जैसे स्टोरी गेम बच्चों के बीच चर्चा का विषय बने हैं। पेरेंटस और स्कूल्स को अवेयरन रहने की जरुरत है। पुलिस की ओर से शहर और देहात में लगातार लोगों को अवेयर करने का कार्य किया जा रहा है।
आदित्य, डीसीपी, साइबर क्राइम

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media