जरार में माथुर वैश्व महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस: तिरंगे को दी सलामी, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Follow

Published on: 26-01-2026

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कस्बे के माथुर वैश्व महिला मंडल जरार द्वारा सोमवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। देशभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ माथुर वैश्व महिला मंडल जरार की अध्यक्ष राधा नीलेश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तिरंगा फहराने के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को नमन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों ने वातावरण को गौरवमयी बना दिया।

संविधान और कर्तव्यों का समझाया महत्व

माथुर वैश्व महिला मंडल जरार की मंत्रानी शशि भूपेंद्र गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए संविधान लागू होने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमें एकता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, जिसे हमें हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें केवल अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। यह दिन उन वीर शहीदों को याद करने का भी है जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

भारत माता के स्वरूप का लिया आशीर्वाद

​इस अवसर पर बहनों ने ‘भारत माता’ के स्वरूप का पूजन कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर यह शपथ ली कि वे अपने दायित्वों को कभी नहीं भूलेंगी और तिरंगे की शान को हमेशा बरकरार रखेंगी। कार्यक्रम का समापन बेहद भावुक रहा, जहां बहनों ने “ना पूछो जमाने से क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस एक है कि हम हिंदुस्तानी हैं” की पंक्तियों के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

इसी दौरान राधा, नीलेश गुप्ता, ज्योति, शशि, प्रियंका, प्रीति, राखी, लक्ष्मी, राजकुमारी, कविता सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media