आगरा: चम्बल की लहरों के बीच पहुँचीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, परिवार संग निहारे घड़ियाल और मगरमच्छ

Follow

Published on: 03-01-2026

पिनाहट (आगरा)। ताजनगरी के सीमावर्ती क्षेत्र पिनाहट में शनिवार को चम्बल नदी की लहरों के बीच एक खास मेहमान पहुँचीं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने परिवार सहित चम्बल नदी का भ्रमण किया और यहाँ की अद्भुत जैव विविधता का आनंद लिया।

वोटिंग के जरिए वन्यजीवों का दीदार

शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे कैबिनेट मंत्री पिनाहट घाट पहुँचीं। यहाँ उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित बोट सफारी के माध्यम से नदी की सैर की। भ्रमण के दौरान उन्होंने चम्बल के स्वच्छ जल में अठखेलियां करते दुर्लभ घड़ियालों और मगरमच्छों को बेहद करीब से देखा। नदी के शांत वातावरण और चारों ओर फैली प्राकृतिक हरियाली ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।

पर्यटन की अपार संभावनाओं पर जोर

​चम्बल अभयारण्य की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र जैव विविधता के मामले में बेहद समृद्ध है। उन्होंने कहा:

“चम्बल नदी न केवल वन्यजीव संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह इलाका प्राकृतिक पर्यटन (Eco-Tourism) की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।”

अधिकारियों ने दी संरक्षण कार्यों की जानकारी

​भ्रमण के दौरान स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को चम्बल अभयारण्य और घड़ियाल संरक्षण परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, क्षेत्र में जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी उन्हें अवगत कराया गया।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media