प्रयागराज। UP Board Practical Exam 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। कुल 53 विषयों में कराई जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा में कुल 21,74,326 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी।
प्रथम चरण की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक
प्रायोगिक परीक्षा के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो कि 24 जनवरी से एक फरवरी के मध्य कराई जानी है। इसमें 29 एवं 30 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रस्तावित होने के कारण प्रायोगिक परीक्षा स्थगित रखी गई है। प्रथम चरण की परीक्षा 7401 केंद्रों पर कराई जाएगी।
सबसे कम 4 परीक्षार्थी नृत्य परीक्षा में
UP Board Practical Exam 2026 प्रायोगिक के सबसे ज्यादा 15,91,961 परीक्षार्थी रसायन विज्ञान विषय में हैं। दूसरे नंबर पर भौतिक विज्ञान के 15,91,512 तथा तीसरे स्थान पर जीव विज्ञान विषय के 12,16,394 परीक्षार्थी हैं। सबसे कम चार परीक्षार्थी नृत्य (डांसिंग) में हैं।
बोर्ड सचिव का निर्देश
UP Board Practical Exam 2026 बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने जिन विद्यालयों में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, वहां के परीक्षार्थियों का केंद्र नजदीक के सीसीटीवी सुविधायुक्त विद्यालयों को बनाया है।
प्रथम चरण में 10 मंडलों में होगी परीक्षा
UP Board Practical Exam 2026 प्रथम चरण में जिन 10 मंडलों के जनपदों में प्रायोगिक परीक्षा कराई जानी है, उनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीटपन एवं बस्ती मंडल हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से परीक्षक जल्द नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षकों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि विषयगत परीक्षा में दूसरे विषयों के परीक्षकों की ड्यूटी न सके।

