दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर सियासी संग्राम, भाजपा विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Follow

Published on: 06-01-2026

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय महावर ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराने का झूठ फैलाने का आरोप लगाया और इस पर केजरीवाल से माफी की मांग की।

इस मांग के साथ ही सदन में शोर-शराबा तेज हो गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन की व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित न होने पर उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही स्थगित होते ही राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

इसी दौरान शीतकालीन सत्र में शामिल होने जा रही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाहर निकलते समय भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि आप सरकार और उसके नेताओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायक विधानसभा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे विधायकों ने केजरीवाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई। भाजपा का कहना है कि शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराने जैसे बयान पूरी तरह झूठे हैं और इससे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

9af2364a-7c19-4118-8d62-17b828787021

भाजपा विधायकों ने साफ किया कि जब तक इस मुद्दे पर केजरीवाल माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध और प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से शीतकालीन सत्र की कार्यवाही प्रभावित हुई और सदन के अंदर-बाहर राजनीतिक तनाव का माहौल बना रहा।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media