Bangladesh Says Will Not Send Cricket Team To India: मुस्तफिजुर मामले को आधार बनाकर बांग्लादेश का नया नाटक, टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी क्रिकेट टीम भारत भेजने से किया इनकार

Follow

Published on: 05-01-2026

ढाका। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम से हटाने को आधार बनाकर बांग्लादेश ने कल से जारी नाटक में रविवार को नया सीन क्रिएट किया है! अगले महीने यानी फरवरी 2026 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्लड कप भारत और श्रीलंका में होना है। अब मुस्तफिजुर के मामले को बताकर बांग्लादेश कह रहा है कि उसके खिलाड़ियों को भारत में खतरा है। इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भारत नहीं जाएगी। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने फेसबुक पोस्ट में बताया है कि उनके देश की क्रिकेट टीम भारत नहीं जाएगी।

आसिफ नजरूल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने बैठक के बाद अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला किया। नजरुल ने लिखा है कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। नजरुल ने आरोप भी लगाया है और लिखा है कि क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न भेजने का फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आक्रामकर सांप्रदायिक नीतियों के जवाब में लिया गया है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम केकेआर से हटाने के बीसीसीआई के निर्देश के बाद शनिवार रात आपात बैठक की थी। बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप में उसके भारत में होने वाले चार मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं।

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को कोलकाता में 7 फरवरी को वेस्ट इंडीज, 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला करना है। जबकि, 17 फरवरी को मुंबई में भारत और नेपाल की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। बांग्लादेश की ओर से उसके इन चार टी20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किए जाने की मांग पर बीसीसीआई के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा था कि अब ऐसा करना असंभव है। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक हर रोज तीन-तीन मैच होने हैं। एक महीने से कम का वक्त बचा है। ऐसे में बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट नहीं किए जा सकते। क्योंकि खिलाड़ियों के लिए रहने और ट्रैवेल की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media