Now Trump Threatens President Petro: निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को दी धमकी!, मेक्सिको की राष्ट्रपति को भी चेताया

Follow

Published on: 05-01-2026

तेल अवीव/वॉशिंगटन। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य कार्रवाई के जरिए गिरफ्तार करने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और देश के राष्ट्रपति को खुली धमकी दी है। टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार के मुताबिक ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को धमकी दी। ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के लिए कहा कि उनको अपनी जान का ख्याल करना चाहिए। बता दें कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और ट्रंप के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के खिलाफ आवाज भी उठाई है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और ट्रंप के बीच रिश्ते खराब हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो कोकीन बनाकर अमेरिका भेज रहे हैं। इस वजह से उनको अब सावधान रहना चाहिए। वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के बाबत मीडिया को जानकारी देते वक्त पड़ोसी देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम को भी परोक्ष तौर पर चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला पर हमला मेक्सिको के लिए चेतावनी नहीं है, लेकिन कार्टेल (ड्रग्स बेचने वाले) से संचालित इस देश के बारे में कुछ तो करना ही होगा। ट्रंप पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि मेक्सिको के जरिए अमेरिका में ड्रग्स भेजा जाता है। जिसकी वजह से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम भी ट्रंप का विरोध करती रही हैं।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने भी कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की तरह वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की निंदा की थी। मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा था कि उनका देश ऐसे दुस्साहस को स्वीकृति नहीं देता। जबकि, गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हमला बताया था। लैटिन अमेरिका के देश ब्राजील के राष्ट्रपति इनासियो लूला द सिल्वा ने भी मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी को अस्वीकार्य करार देते हुए कहा था कि ये कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है। लैटिन अमेरिकी देश क्यूबा ने भी मादुरो की गिरफ्तारी पर नाखुशी जताई थी। वहीं, अर्जेंटीना और चिली ने ट्रंप की कार्रवाई को सही ठहराया है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media