रामनगरिया के पास ट्रक पेड़ से टकराया, चालक केबिन में फंसा—पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू

Follow

Published on: 24-12-2025

बाह। आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत रामनगरिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जैतपुर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैतपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
घायल चालक/मालिक की पहचान ममकान्त पाण्डे पुत्र रामस्वरूप पाण्डे, निवासी नया बेला पाछाय, गांव का पूरा, जनपद इटावा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना की, जिससे समय रहते चालक की जान बचाई जा सकी।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

चंबल की मिट्टी से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट्स के लिए Chambal Times आपका अपना प्लेटफॉर्म है। हम ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन और फाइनेंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media