डिलीवरी बॉय अक्सर फ्लैट के गेट तक सामान देकर जाते हैं। हम ये उनकी ड्यूटी मान लेते हैं लेकिन असल में वो खासी परेशानियों का सामना करते हैं और हमें उनको परेशान करने से बचना चाहिए। एक डिलीवरी बॉय ने दो दिन पहले एक वीडियो में ऐसी ही एक परेशानी शेयर की है। उन पर इतना सामान डिलीवर करने का दबाव था जो उनकी बाइक पर आना संभव ही नहीं था।
हेल्पलाइन पर शिकायत

वीडियो में डिलीवरी बॉय इंस्टामार्ट के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं। वो बताया रहे हैं कि सामान इतना ज्यादा है कि बाइक पर रखना संभव नहीं है।
100 रुपये मिलेंगे

शिकायत के बाद उन्हें 100 रुपये के इंसेटिव का लालच भी बगैर ये सोचे दिया गया कि बाइक पर पानी की बोतल के चार पैक और चार झोले कैसे जाएंगे।
वीडियो देखिए और परेशानी समझिए
View this post on Instagram
वीडियो को देखकर ही इस राइडर की परेशानी समझी जा सकती है। इसमें सामने रखा सामान दिखेगा, जिसको देखकर समझा जा सकता है कि बाइक पर इतना कुछ ले जाना संभव ही नहीं है।
दो पार्ट में बनाया वीडियो
View this post on Instagram
बाद में डिलीवरी बॉय को इस ऑर्डर के साथ इंसेनटिव से भी हाथ धोना पड़ा। इसका वीडियो भी उन्होंने बनाया है।
लॉजिक नहीं समझ आ रहा

इस वीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद यूजर्स स्विगी इंस्टामार्ट को ही गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इनको सिंपल लॉजिक नहीं समझ आता है। ट्रैफिक पुलिस भी तो रोक सकती है।

